शाहबाद: सिंगुलापुर में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ छह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ
शाहाबाद ब्लॉक के ग्राम सिंगुला पुर में रविवार को प्रात दस बजे से दोपहर दो बजे तक निकाली गई एक विशाल कलश यात्रा के साथ छह दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ प्रारंभ हो गया है । ब्लॉक शाहाबाद के ग्राम सिंगुलापुर में श्री श्री 1008 श्री उदयनारायण आचार्य त्रिदंडी स्वामी जी की देखरेख में कलश यात्रा निकाली गई।