उनियारा: अलीगढ़ में लगातार 10 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को हुई परेशानी
Uniara, Tonk | Jul 3, 2026 अलीगढ़ कस्बे सहित क्षेत्र में 10 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार रात करीब 2 बजे बिजली गुल हुई थी। जो सुबह 12.30 बजे तक गुल रही। बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि बिजली लाईन में फाल्ट आने के कारण बिजली गुल रही।