मिश्रिख: मल्लपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लहूलुहान किया, मामला वायरल
जमीनी विवाद के चलते दबंगों ने घर में घुसकर पूरे परिवार को लहूलुहान कर दिया है।पीड़ित परिवार द्वारा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न किए जाने के बाद दबंगों के हौसले बुलंद हैं। घायल पति पत्नी व बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस अब जांच पड़ताल कर रही है।