चरपोखरी: चरपोखरी में एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद की बैठक, वार्ड सदस्यों की उपस्थिति कम रही
चरपोखरी प्रखंड के डेयरी भवन में बुधवार की दोपहर 1 बजे के करीब भोजपुर बक्सर एमएलसी चुनाव के एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार कन्हैया प्रसाद ने वार्ड सदस्यों और जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष विकास कुमार विकी ने की, जबकि संचालन जदयू अध्यक्ष अशोक पांडे उर्फ चिंटू बाबा द्वारा किया गया।