गुना: बजरंगगढ़ में सड़क पर छोड़े डीजे से टकराकर बाइक सवार की मौत
Guna, Guna | Apr 22, 2026 गुना जिले के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में मुख्य सड़क पर खड़ी डीजे गाड़ी में टकराने से बजरंगगढ़ निवासी बनवारी लाल की 22 अप्रैल सुबह मौत हो गई। मृतक के बेटे ने बताया, बनवारी लाल सुबह 6 बजे के लगभग गुना से काम करके बजरंगगढ़ घर जा रहे थे। नवोदय विद्यालय के पास रात में सड़क पर डीजे छोड़ दिया। सुबह तक सड़क पर रहा जिसमें बाइक टकरा गई। पुलिस ने जांच में लिया है।