Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image

#भरतपुर। सैनिक कॉलोनी स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में माय भारत केंद्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अनुभावात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवा संवाद और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बुजुर्गों के अनुभवों से जोड़ना, उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान माय भारत के स्वयंसेवकों ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बात कर उनके स्वास्थ्य और दिनचर्या की जानकारी ली। विभाग के उप निदेशक सुनील राना ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं प्रदीप सोलंकी ने युवाओं को आश्रम की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। ​इस मौके पर डॉ. हरीश कुमार ने बुजुर्गों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए और धर्मेंद्र सिंह डागुर ने वृद्धाश्रम योजना को सरकार की एक बेहतरीन पहल बताया। संवाद के दौरान 85 वर्षीय निवासी सदाशिव ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि परिस्थितियों से कभी घबराना नहीं चाहिए। कार्यक्रम के आखिर में माय भारत के सत्यवान सिंह की मौजूदगी में बुजुर्गों को फल वितरित किए गए और गजेंद्र सिंह डागुर ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026

MORE NEWS

Bharatpur, Bharatpur | Jun 21, 2026

Bharatpur News - चिकसाना : नाबालिग लड़की ने शादी से किया इनकार, हरियाणा से आई बारात गांव में रुकी - एसपी तक पहुंचा मामला।लड़का भी नाबालिग, लड़की पक्ष गांव से फरार..पुलिस मामले की जांच में जुटी...!

Bharatpur News - चिकसाना : नाबालिग लड़की ने शादी से किया इनकार, हरियाणा से आई बारात गांव में रुकी - एसपी तक पहुंचा मामला।लड़का भी नाबालिग, लड़की पक्ष गांव से फरार..पुलिस मामले की जांच में जुटी...!

Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026

#भरतपुर। नदबई स्थित गायत्री शक्तिपीठ में शनिवार शाम को एक भव्य शिक्षक सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गुरु वंदना के साथ हुआ। सम्मेलन में नदबई तहसील सहित भरतपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से करीब 500 कार्यरत और सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय प्रतिनिधि एवं सेवानिवृत्त न्यायाधीश सतीश कौशिक ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक केवल शिक्षा देने वाला नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। उन्होंने वर्तमान समय में बच्चों के सर्वांगीण विकास, नैतिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और संस्कारयुक्त शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सही दिशा दें। इस अवसर पर केदार गुप्ता, रवि सिंह इंदौलिया, किशोरी लाल सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

#जाट_हुंकार_सभा..
भरतपुर। केंद्र में ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग को लेकर युवा जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने डीग-कुम्हेर के ग्रामीण अंचलों में देर रात तक जनसंपर्क किया। समिति के संयोजक भगत सिंह सूरीता के नेतृत्व में युवाओं ने तालफरा, अभोर्रा, सुनारी और सजोला सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को पीले चावल बांटे और 22 जून को भरतपुर के नुमायश मैदान में होने वाली विशाल 'जाट आरक्षण हुंकार सभा' में शामिल होने का आव्हान किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संयोजक सूरीता ने कहा कि जब तक समाज अपने हक की आवाज मजबूती से नहीं उठाएगा, तब तक सरकार ध्यान नहीं देगी, इसलिए युवाओं के भविष्य के लिए आंदोलन करना मजबूरी बन गया है। ​उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजस्थान के अन्य सभी जिलों के जाटों को केंद्र में आरक्षण मिला हुआ है, तो भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के साथ यह भेदभाव क्यों? उन्होंने बताया कि जाट समाज पिछले 27 सालों से यह संघर्ष कर रहा है। वर्ष 2013 में आरक्षण मिला भी था, लेकिन 2015 में इसे छीन लिया गया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि इस हुंकार सभा की गूंज दिल्ली तक जाएगी और लोकसभा में हनुमान बेनीवाल समाज की इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। समिति ने इसे किसी राजनीतिक दल की नहीं बल्कि पूरे समाज की मांग बताते हुए एकजुटता का भरोसा दिया।

#जाट_हुंकार_सभा.. भरतपुर। केंद्र में ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग को लेकर युवा जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने डीग-कुम्हेर के ग्रामीण अंचलों में देर रात तक जनसंपर्क किया। समिति के संयोजक भगत सिंह सूरीता के नेतृत्व में युवाओं ने तालफरा, अभोर्रा, सुनारी और सजोला सहित कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को पीले चावल बांटे और 22 जून को भरतपुर के नुमायश मैदान में होने वाली विशाल 'जाट आरक्षण हुंकार सभा' में शामिल होने का आव्हान किया। ग्रामीणों को संबोधित करते हुए संयोजक सूरीता ने कहा कि जब तक समाज अपने हक की आवाज मजबूती से नहीं उठाएगा, तब तक सरकार ध्यान नहीं देगी, इसलिए युवाओं के भविष्य के लिए आंदोलन करना मजबूरी बन गया है। ​उन्होंने सवाल उठाया कि जब राजस्थान के अन्य सभी जिलों के जाटों को केंद्र में आरक्षण मिला हुआ है, तो भरतपुर, धौलपुर और डीग जिले के साथ यह भेदभाव क्यों? उन्होंने बताया कि जाट समाज पिछले 27 सालों से यह संघर्ष कर रहा है। वर्ष 2013 में आरक्षण मिला भी था, लेकिन 2015 में इसे छीन लिया गया। वक्ताओं ने उम्मीद जताई कि इस हुंकार सभा की गूंज दिल्ली तक जाएगी और लोकसभा में हनुमान बेनीवाल समाज की इस लड़ाई को आगे बढ़ाएंगे। समिति ने इसे किसी राजनीतिक दल की नहीं बल्कि पूरे समाज की मांग बताते हुए एकजुटता का भरोसा दिया।

Bharatpur, Bharatpur | Jun 20, 2026

#भरतपुर। सैनिक कॉलोनी स्थित राजकीय वृद्धाश्रम में माय भारत केंद्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अनुभावात्मक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत युवा संवाद और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को बुजुर्गों के अनुभवों से जोड़ना, उनके प्रति संवेदनशीलता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान माय भारत के स्वयंसेवकों ने आश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बात कर उनके स्वास्थ्य और दिनचर्या की जानकारी ली। विभाग के उप निदेशक सुनील राना ने बताया कि ऐसे कार्यक्रम सभी जिलों में आयोजित किए जा रहे हैं, वहीं प्रदीप सोलंकी ने युवाओं को आश्रम की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। ​इस मौके पर डॉ. हरीश कुमार ने बुजुर्गों को योग के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपाय बताए और धर्मेंद्र सिंह डागुर ने वृद्धाश्रम योजना को सरकार की एक बेहतरीन पहल बताया। संवाद के दौरान 85 वर्षीय निवासी सदाशिव ने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए युवाओं को प्रेरित किया कि परिस्थितियों से कभी घबराना नहीं चाहिए। कार्यक्रम के आखिर में माय भारत के सत्यवान सिंह की मौजूदगी में बुजुर्गों को फल वितरित किए गए और गजेंद्र सिंह डागुर ने सभी का आभार व्यक्त किया। - Bharatpur News