गुरुआ: प्रखंड सभागार में बीएलओ को एक दिवसीय प्रशिक्षण, डोर-टू-डोर सर्वे की जानकारी दी गई
Gurua, Gaya | May 13, 2025 मंगलवार की सुबह 11 बजे गुरुआ प्रखंड सभागार में एक दिवसीय बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड क्षेत्र के सभी बीएलओ ने भाग लिया। प्रशिक्षण देने के लिए जिला मुख्यालय से विशेष टीम पहुंची थी। प्रशिक्षण के दौरान बीएलओ को मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने, संशोधन करने एवं फार्म भरने की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी