गुरुआ: प्रखंड के गुडरु गांव में सांप्रदायिक झड़प और हत्या मामले में तीन और आरोपी भेजे गए जेल
Gurua, Gaya | May 11, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के गुडरु गांव में हुए नन्हकू यादव हत्या कांड और साम्प्रदायिक तनाव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार की सुबह 10 बजे थाना अध्यक्ष मोहम्मद सरफराज इमाम के नेतृत्व में पुलिस ने तीन आरोपियों — सोनू उर्फ अहमद, चांद मियां और तुसार मियां — को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।