गुरुआ: टड़वा गांव के रेलकर्मी की स्कार्पियो की टक्कर से मौत, एक अन्य घायल
Gurua, Gaya | May 12, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में सोमवार की सुबह 10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 38 वर्षीय रेलकर्मी अशोक कुमार यादव की मौत हो गई। घटना के दौरान बाइक चालक गुड्डू चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, टड़वा गांव निवासी अशोक कुमार यादव, जो गुरारू रेलवे स्टेशन पर ग्रुप डी कर्मचा