गुरुआ: अहमदाबाद से लौटे युवक की इलाज के दौरान मौत, गांव में मातम छाया
Gurua, Gaya | May 11, 2025 गुरुआ थाना क्षेत्र के पिरवा गांव निवासी उमरंजन प्रसाद दांगी (35 वर्ष) का शनिवार की रात गया एम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। रविवार सुबह जब उनका पार्थिव शरीर गांव पहुँचा, तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।