ब्यौहारी: घर में सेंधमारी कर चोर जेवरात और नगदी सहित ₹50 हजार का सामान ले उड़े
शहडोल जिले के पपौंध थाना क्षेत्र के बरा घाटी टोला में चोरों ने घर की दीवार में सेंध लगाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात आरोपी सोने-चांदी के जेवरात और हजारों रुपए नगद लेकर फरार हो गए। पीड़ित कमलेश साकेत की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सोमावर दोपहर 3 बजे से शुरू कर दी है।लगभग 50 हजार की चोरी हुई है।