एटा: मुख्यमंत्री ने एटा के 1799 विद्यालयों की 3681 रसोइयों को दी चार बड़ी सौगात, विकास भवन में आयोजित किया कार्यक्रम
Etah, Etah | Aug 23, 2026 एटा के विकास भवन में रविवार दोपहर मुख्यमंत्री ने रसोइयों को चार बड़ी सौगातें दीं। इससे जिले के 1799 प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत 3681 रसोइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।शासन के निर्देशों के अनुसार, इस उपलक्ष्य में विकास भवन के शताक्षी हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एमएलसी आशीष यादव ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।