मुलताई: मुलताई नगर में गायत्री परिवार ने रैली निकालकर व्यसन मुक्ति का दिया संदेश, नशे से होने वाले नुकसान बताए
Multai, Betul | Oct 3, 2024 गायत्री परिवार द्वारा नगर में आज देश शाम करीब 6 बजे व्यसन मुक्ति रैली का आयोजन किया गया। अखिल विश्व गायत्री परिवार मुलताई के भाई बहनों एवम भारत विकास परिषद के सदस्यो के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत गायत्री मंदिर मुलताई से नशा मुक्ति के नारे के लगाते हुए रैली निकाली गई। नशा मुक्ति का संदेश देते बैनर पोस्टर के साथ नगर के चौक चौराहों से रैली गुजरी।