मुलताई: दो युवकों की मौत के बाद एनएचएआई हुआ जागा, खरसाली जोड़ की क्रासिंग को किया स्थाई रूप से बंद, मृतकों की हुई शिनाख्त
Multai, Betul | Oct 2, 2024 आज बुधवार सुबह करीब 10 बजे NHAI द्वारा खरसाली जोड़ की क्रासिंग को स्थाई तौर पर लोहे के पोल लगाकर बंद कर दिया गया है। उक्त स्थान पर लगातार हादसे होने के बाद एनएचएआई की नींद खुली और आखिरकार इसे बंद करना ही पड़ा। बता दें मंगलवार शाम करीब 4 बजे नेशनल हाईवे 47 के इसी जोड़ पर हुए हादसे में दोनो युवकों की मौत हो गई थी, जिनकी पहचान महावीर वार्ड निवासी के रूप मे हुई।