मुलताई: मुलताई नगर के गांधी चौक पर नगर पालिका और ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी जी की जयंती, शास्त्री जी को भी किया याद
Multai, Betul | Oct 2, 2024 बुधवार 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जी की जयंती के अवसर पर मुलताई नगर के गांधी चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह सबसे पहले करीब 9 बजे नगर पालिका द्वारा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जयंती मनाई गई साथ में लाल बहादुर शास्त्री जी को भी याद किया गया। इस असवर पर नगर पालिका अध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, सभापति जीए बारस्कर, महेंद्र जैन आदि उपस्थित रहे।