घिरोर: घिरोर सीएचसी में बी डब्ल्यू आर बैठक आयोजित, टीकाकरण एवं स्वास्थ्य योजनाओं पर दिया गया विशेष जोर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घिरोर पर आज सोमवार को बी डब्ल्यू आर बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर प्रवीण कुमार द्वारा की गई बैठक में सभी एएनएम एवं स्वास्थ्य कर्मियों को नियमित टीकाकरण में 100% लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए गए साथ ही बढ़ती गर्मी एवं लू से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करने पर विशेष बल दिया गया