हरिद्वार: जगजीतपुर में भारी बारिश के बीच पहुंचा 6 हाथियों का झुंड, लोगों ने जंगल में वापस खदेड़ा
जगजीतपुर में गुरुवार देर रात अब तक का सबसे बड़ा हाथियों का झुंड देखा गया। भारी बारिश के बीच यहां एक साथ 6 जंगली हाथी देखे गए। मौके पर वन विभाग के नहीं आने से नाराज लोगों ने हाथियों के झुंड को वापस जंगल में खदेड़ दिया। एक साथ 6 हाथियों के यहां पहुंचने से लोगों में दहशत बनी हुई है। लोगों ने जगजीतपुर में स्थाई तौर पर वनकर्मियों की तैनाती की मांग की है।