शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे गंजबासौदा क्षेत्र से दो बच्चों की मां के लापता होने का मामला सामने आया है। परेशान पति ने जिला मुख्यालय पहुंचकर पुलिस अधीक्षक से पत्नी और बच्चों को खोजने की गुहार लगाई है।पति का आरोप है कि उसकी पत्नी सोशल मीडिया के माध्यम से एक व्यक्ति के संपर्क में थी और उसी के साथ घर छोड़कर चली गई। परिवार ने अपने स्तर पर काफी तलाश की गई।