छाता: छाता शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर धरना 27वें दिन भी जारी
छाता (मथुरा)। बंद पड़ी छाता शुगर मिल को दोबारा चालू कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना-प्रदर्शन मंगलवार को 27वें दिन भी जारी रहा। धरने में स्थानीय किसानों, क्षेत्रवासियों और भूतपूर्व सैनिकों एवं महिलाओं ने ने भाग लेकर मिल को जल्द शुरू करने की मांग की कहा जब तक मिल चालू नहीं होगी तब तक वह डटे रहेंगे