चकाई: गोबरदाहा में 2010 से चबूतरे और पेड़ के नीचे पढ़ रहे बच्चों के लिए भाकपा माले ने चकाई मुख्यालय घेरने की दी चेतावनी
Chakai, Jamui | Jul 3, 2026 प्रखंड के पोझा पंचायत के आदिवासी बहुल गोबरदाहा गांव में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी दावों की शुक्रवार दस बजे पोल खुल गई है। यहां साल 2010 से स्वीकृत नवसृजित प्राथमिक विद्यालय आज तक अपने भवन के लिए तरस रहा है। भवन के अभाव में मासूम बच्चे कभी छतदार चबूतरे तो कभी खुले आसमान के नीचे पेड़ की छांव में पढ़ने को विवश हैं। प्रशासन की इस घोर संवेदनहीनता को लेकर ग्रामीणो