बहराइच: गोपिया निवासी पिता-पुत्र ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दबंगों पर पिटाई का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग की
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे मोतीपुर थाना क्षेत्र के गोपिया निवासी पिता पुत्र ने एक शिकायती पत्र देते हुए मढ के विवाद में दबंगों द्वारा पिटाई करने के मामले में कार्यवाही की जाने की मांग की है। इस मामले में जानकारी देते हुए मंगलवार शाम को पीड़ित राजू ने बताया कि उसने घटना की शिकायत थाने पर की थी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हूई।