आंवला: आंवला पीएचसी में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 42 मरीजों का उपचार, मधुमेह, ब्लड प्रेशर, बुखार की हुई जांचें
Aonla, Bareilly | Oct 18, 2026 आंवला स्थित अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में रविवार दोपहर दो बजे तक मुख्यमंत्री आरोग्य मेले और आयुष्मान स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 42 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इनमें 20 पुरुष, 14 महिलाएं और 08 बच्चे शामिल थे। शिविर के दौरान 12 बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया व अन्य जांच कर उन्हें दवाएं दी गईं।