सिमरिया: जेके सीमेंट प्रबंधन ने हादसे में मृतक सिमरिया निवासी के परिजनों को ₹18 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा
जेके सीमेंट कंपनी प्रबंधन द्वारा गत 30 जनवरी को सीमेंट प्लांट की निर्माणाधीन छत की स्लैब गिरने से सिमरिया निवासी रोहित खरे की मृत्यु पर आज दिन बुधवार दिनांक 5 फरवरी को परिजनों को 18 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि का चेक सौंपा गया है। कंपनी ने अंत्येष्टि के लिए 50 हजार की सहायता राशि भी पृथक से प्रदान की।