बक्सर: पिछले 5 वर्षों में जिले के सीडी अनुपात में 5.9% की हुई बढ़ोत्तरी
Buxar, Buxar | May 26, 2025 जिले में साख-जमा अनुपात के कम रहने पर गठित विशेष अध्ययन समिति की बैठक कलेक्ट्रेट परिसर के सभागार में की गई। बैठक की अध्यक्षता पंजाब नेशनल बैंक के उप अंचल प्रबंधक, पटना बलीकरण यादव ने किया। बैठक में सीडी रेशियो को लेकर एल०डी०एम० सतीश कुमार ने बताया कि पिछले 5 वर्षों में जिले के CD Ratio में 5.9% की बढ़ोत्तरी हुई है और मार्च 2025 में यह 45.85% हो गई है।