सागर नगर: नगर नगर निगम आयुक्त ने काकागंज वार्ड में सफाई कार्य में लापरवाही बरतते पाए जाने पर सफाई दरोगा को किया निलंबित
नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री ने नगर की सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान काकागंज शराब दुकान के बाजू में डिस्पोजल गिलास और बड़ी मात्रा में खाली पाऊच पाये जाने तथा क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं पाए जाने पर वार्ड के सफाई दरोगा अजय महरोलिया को निलंबित कर दिया। शराब दुकान पर चालानी कार्यवाही करने हेतु जोन प्रभारी को निर्देश दिए।