सागर नगर: सागर के पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक मकान में मां और दो बेटियों की हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी
सागर में बीती देर रात तीन मंजिला मकान में मां और उसकी दो बेटियों के खून से लटपट शव मिले हैं। जहां घटना हुई वहां सामने से 200 मीटर दूर पुलिस कंट्रोल रूम है वारदात का पता उस समय चला जब पति रात में घर पहुंचा। पुलिस मृतका के पति से पूछताछ कर रही है। मृतिका के पति विशेष पटेल जिला अस्पताल में कंप्यूटर ऑपरेटर हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।