सागर नगर: ट्रिपल मर्डर मामले में मायके और समाज के लोग पहुंचे एसपी ऑफिस, आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई और मकान तोड़ने की मांग की
सागर के नेपाल पैलेस कॉलोनी में बीती रात एक घर में माँ और उसकी दो मासूम बेटियों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मामले में बुधवार दोपहर में मायके पक्ष और कुशवाहा समाज के बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होकर एसपी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मामले में सास पति देवर पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए है उन्होंने कहा कि यह आये दिन मेरी बेटी से लड़ते रहते थे।