सागर नगर: सागर का ट्रिपल मर्डर मामला: एडिशनल एसपी डॉ संजीव उइके ने कहा - संदिग्धों से पूछताछ जारी जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे
सागर में बीती देर रात पुलिस कंट्रोल रूम के पास नेपाल पैलेस कालोनी के एक मकान में मां और दो बेटियों की हत्या हो गई। मामले को लेकर एडिशनल एसपी डॉ संजीव उइके का कहना है मां और दो बेटियों की धारदार हथियार से हत्या की गई है पूरे मामले में बारीकी से जांच की जा रही है आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की भी फुटेज चेक की जा रही है साथ ही संदिग्धो से भी पूछताछ जारी है।