सागर नगर: कलेक्टर कार्यालय में हुई जन सुनवाई 108 आवेदनों पर हुई कार्रवाई
कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में सिटी मजिस्ट्रेट श्रीमती जूही गर्ग एवं डिप्टी कलेक्टर श्री विजय डेहरिया ने आम लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को तत्परता से निराकरण के निर्देश दिए। राज्य शासन के निर्देश पर आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है।