सागर नगर: जिले में भाजपा पार्षदों ने महापौर के खिलाफ खोला मोर्चा, भोपाल पहुंचकर नगरीय प्रशासन मंत्री से की शिकायत
सागर भाजपा में एक साल से दबे स्वर में चली आ रही आपसी कलह अब खुलकर सामने आ गई। भाजपा के 25-30 पार्षद भोपाल पहुंचे और विधायक शैलेंद्र जैन और मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की उपस्थिति में नगरीय प्रशासन एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि एमआईसी की बैठक निरंतर नहीं बुलाई जाती।