संडीला: कासिमपुर क्षेत्र में नशे में धुत छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बनियन खेड़ा गांव में शुक्रवार रात करीब 11 बजे शराब के नशे मे छोटे भाई सूरजने सगे बड़े भाई बृजेश की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।शनिवार 8 बजे थाना प्रभारी ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर केस पंजीकृत किया गया है।