अनूपपुर: कलेक्टर ने कहा: 15 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान के कार्य पूर्ण हों
कलेक्टर हर्षल पंचोली ने ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत खेत तालाबों के प्रगतिरत कार्यों को अभियान मोड में 15 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण स्थलों पर मानक साइज के साइन बोर्ड लगाने और “एक बगिया मां के नाम” अभियान के तहत पौधों की सुरक्षा व जीवंतता की सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने को कहा।