बेगूसराय: बेगूसराय SP के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस ने चलाया वाहन जांच अभियान, दिए कई निर्देश
बेगूसराय एसपी मनीष के निर्देश पर विभिन्न थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस बात की जानकारी शनिवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि जिला अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्र में रोको-टोको अभियान चलाया गया. जहां पर प्रमुख चौक-चौराहे पर जांच किया गया.