ठीकरी: ग्राम घट्टी में घोड़ा रोज के झुंड का आतंक, फसलों को नुकसान, वन विभाग से रोक की मांग
ग्राम घट्टी में घोड़ा रोज का आतंक लगातार बढ़ते जा रहा है। खेतों में घोड़ा रोज वन्यजीव के झुंड खेतों में घुसकर खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे किसानों की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। स्थानीय किसानों ने बताया कि इन वन्यजीवों से वह परेशान हो चुके हैं और उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से इस और ठोस कार्रवाई की मांग कि गई है।