मुज़फ्फरनगर: घर के बंटवारे को लेकर खूनी विवाद, झगड़े में 70 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान; परिजनों ने छोटे भाई पर लगाया हत्या का आरोप
चरथावल थाना क्षेत्र के गांव बिरालसी में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में 70 वर्षीय कुबाड़ी उर्फ करपाल की मौत हो गई। परिजनों ने छोटे भाई रामू पर घर में घुसकर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच धक्का-मुक्की हुई, जिसमें गिरने से मौत हुई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।