Public App Logo
‼️मुजफ्फरनगर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से गंग नहर में कूदी महिला को सकुशल बचाया।‼️ आज थाना भोपा क्षेत्र के भोपा गंग नहर पुल पर एक महिला द्वारा गंग नहर में छलांग लगाने की सूचना पर ड्यूटी पर तैनात आरक्षी मनीष कुमार एवं स्थानीय गोताखोर राजीव वाल्मीकि ने बिना समय गंवाए नहर में छलांग लगाकर तेज बहाव के बीच साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए महिला को सकुशल बाहर निकाला। महिला को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया तथा परिजनों को सूचना दी गई। इस सराहनीय एवं साहसिक कार्य के लिए क्षेत्राधिकारी भोपा श्री लक्ष्मण वर्मा द्वारा आरक्षी मनीष कुमार एवं गोताखोर राजीव वाल्मीकि को नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। #UPPolice - Muzaffarnagar News