बरेली: करगैना में चोरी की लाइट जलाने का विरोध करने पर दबंग ने व्यक्ति को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के करगैना में चोरी की लाइट जलने का विरोध करना व्यक्ति को महंगा पड़ गया। एक दबंग व्यक्ति की लाइन में से चोरी की लाइट जला रहा था। जिसे उन्होंने विरोध किया दबंग आग बबूला हो गया ।और व्यक्ति की जमकर पिटाई कर दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है।थाना पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दि है।