बरेली: थाना फरीदपुर क्षेत्र गांव रायपुर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत परिवार में पसरा मातम
थाना फरीदपुर क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी 55 वर्षीय लेखराज पुत्र छेदालाल के भतीजे हरपाल सिंह ने बताया मंगलवार को उनके चाचा खेत पर धान की बेड लगा रहे थे। उनके साथ उनका छोटा बेटा सुनील भी था। सुनील घर पर खाना खाने चला गया। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वह उसकी चपेट में आ गए और जमीन में धंस गए उनकी मौके पर ही मौत हो गई।