सूरजगढ़: उरैन गांव से लापता वृद्ध को पुलिस ने बक्सर रेलवे स्टेशन पर ढूंढ निकाला
कजरा थाना की पुलिस ने उरैन गांव से लापता 62 वर्षीय वृद्ध राजेंद्र मांझी को सूचना के आधार पर बक्सर रेलवे स्टेशन से दस्तयाब किया है.जिसे शनिवार अपराह्न 12:15 बजे कजरा थाना से बयान दर्ज कराने लखीसराय कोर्ट ले जाया गया. 23 अप्रैल 2026 की सुबह से वृद्ध अपने घर से लापता थे. फेसबुक के माध्यम से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उन्हें बक्सर स्टेशन से उन्हें दस्तयाब किया.