पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मिलन समारोह हुआ आयोजित, बेटे के साथ भाजपा में शामिल हुए बाहुबली सुनील पांडे
पूर्व विधायक और बाहुबली सुनील पांडे रविवार को बीजेपी में शामिल हो गए। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुनील पांडे के बेटे विशाल प्रशांत ने भी पार्टी की सदस्यता ली है। इससे पहले सुनील पांडे राष्ट्रीय लोजपा में पशुपति पारस के साथ थे।