पटना ग्रामीण: कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या को लेकर रामकृष्णा नगर में डॉक्टरो ने मौन धारण कर निकाला कैंडल मार्च
शनिवार की देर शाम को पटना होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के डॉक्टरो ने एकत्र होकर कोलकाता के महिला चिकित्सक के साथ हुई घटना का विरोध करते हुए मौन धारण कर कैंडल मार्च निकाला. बता दे की रामकृष्णा नगर के सुरंगपुर,रामकृष्णा नगर बायपास,चांगड इलाको मे घूमते हुए रामकृष्ण नगर स्थित पटना होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कैंडल मार्च को खत्म किया.