पटना ग्रामीण: महेंद्रू के पास एक व्यक्ति को लगी गोली, अस्पताल में हुई मौत; पुलिस जांच में जुटी
राजधानी पटना के सुलतानगंज थाना क्षेत्र के महेंद्रू के पास सुबह 9 बजे शंकर वर्मा नाम के एक व्यक्ति को गोली लग गई। घायल शंकर वर्मा को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।