छतरपुर: ईशानगर में रात्रि चौपाल एवं जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन
ग्राम ईशानगर में रात्रि चौपाल सह जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एसडीएम छतरपुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर संबंधित विभागों को निराकरण के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों को दी।वही इस मामले की जानकारी आज 09 मई शाम करीब 8:00 बजे जनसंपर्क विभाग ने जारी किया है।