अशोक नगर: शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
शासन के निर्देशानुसार‘’स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत बुधवार को जिले में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम 2026 का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर साकेत मालवीय द्वारा जिला मुख्यालय स्थित शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अशोकनगर में सहभागिता कर प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को तिलक लगाया।