धौलछीना: किशोरी से दुष्कर्म के आरोपी को हरियाणा से किया गया गिरफ्तार, किशोरी 4 अप्रैल को धौलछीना से हुई थी लापता
पुलिस मीडिया सेल से मंगलवार शाम 05 बजे मिली जानकारी के अनुसार बीते चार अप्रैल को धौलछीना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत की थी। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने एसओ को टीम का गठन कर जल्द किशोरी की बरामदगी के निर्देश दिए। टीम ने लापता किशोरी को झज्जर हरियाणा से बरामद कर दुष्कर्म के आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।