धौलछीना: नाराज होकर घर से निकली महिला को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर धौलछीना पुलिस टीम ने परिजनों के किया सुपुर्द
थाना क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी के बीते 24 मार्च को घर से मायके के लिए जाने तथा वहां नहीं पहुंचने के संबंध में तहरीर सौंपी गई। तहरीर के आधार पर थाना धौलछीना में गुमशुदगी दर्ज की गई। थानाध्यक्ष विजय नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ढूंढ-खोज शुरू की गई। महिला को हल्द्वानी से सकुशल बरामद कर शुक्रवार शाम 04 बजे परिजनों को सौंप दिया गया है।