लोहरदगा: लोहरदगा शहर के बीआईडी में नाली का अभाव, गंदगी से जूझ रहे स्थानीय लोग, प्रशासन की लापरवाही पर सवाल
लोहरदगा-गुमला मुख्य पथ पर शहरी क्षेत्र स्थित बीआईडी के पास नाली निर्माण नहीं होने से जल निकासी की समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे ग्राउंड जीरो पर स्थिति का जायजा लेने पर साफ हुआ कि इलाके में नाली की कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिससे गंदगी और अव्यवस्था बनी रहती है।