चन्द्रपुरा: चंद्रपुरा में दिनदहाड़े हुई चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र स्थित डीवीसी आवासीय कॉलोनी में दिनदहाड़े हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चांदी जैसी धातु के पायल, सिक्के और नकदी बरामद की है। मामले के खुलासे के लिए गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कमला माता मंदिर पहाड़ी पर छापेमारी कर दोनों को पकड़ा।.......