मांझी: चोरी गए ट्रैक्टर का ट्रेलर चवर से बरामद, इंजन पहले ही मिल चुका था
Manjhi, Saran | Sep 29, 2026 दाउदपुर थाना क्षेत्र के नसीरा गांव से 24 सितंबर की रात चोरी गए ट्रैक्टर का ट्रेलर जलालपुर थाना क्षेत्र के सवरी गांव के समीप सड़क किनारे चवर से बरामद कर लिया गया। इसके पहले ट्रैक्टर का इंजन 26 सितंबर को कोपा थाना क्षेत्र के हसूलाही बाजार के समीप सड़क किनारे से लावारिस हालत में बरामद किया गया था। ट्रेलर गायब होने पर पुलिस उसके तलाश में जुटी थी।