लखीमपुर: स्वच्छता पर तमाचा: स्कूल गेट पर कूड़े का अंबार, गंदगी के बीच पढ़ने जा रहे नौनिहाल
लखीमपुर खीरी। जिले में स्वच्छता अभियान को लेकर प्रशासन के दावों की जमीनी हकीकत रामापुर गांव में देखने को मिल रही है। यहां प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय के मुख्य गेट पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। हालात ऐसे हैं कि मासूम बच्चों को गंदगी के बीच से होकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा है।